|
दिल्ली विश्वविद्यालय अपने कर्मचारी
और छात्रो के आराम के लिए विभिन्न सुविधाऎ देता है !
यहॉ विश्वविद्यालय स्मुदाय
के साथ-साथ साधारण लोगो के लिए परिसर में एक डाकघर और बैंक है !
यहॉ
विश्वविद्यालय समुदाय के लिए एक डी.टी.सी. पास काउंटर के साथ- साथ रेलवे आरक्षण
काउंटर भी है !
गॉधी भवन में गॉधी जी के विचारो को आगे बढ़ाने वाली विभिन्न
कार्यक्रम आयोजित होते है !
सहकारिता भंडार विश्वविद्यालय कर्मचारियो के द्वारा
सहयोगात्मक रूप में चलाया जाता है और यह दैनिक उपयोग की वस्तु को मूल्य पर छूट देकर
बेचता है !
डब्लू.यू.एस. स्वास्थ्य केन्द्र विश्वविद्यालय समुदाय के लिए व्यापक
स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है !
कम्प्यूटर केन्द्र, विश्वविद्यालय प्रेस और
विश्वविद्यालय विज्ञान उपकरण केन्द्र अन्य सुविधाऐ है, जो विश्वविद्यालय के छात्र
और कर्मचारियों के द्वारा प्रयोग में लाए जा सकते है !
विश्वविद्यालय अतिथिगृह
विश्वविद्यालय के कर्मचारियो के द्वारा अपने अतिथियो को ठहराने के लिए इस्तेमाल
किए जा सकते है, जबकि कॉफी हाउस सुन्दर वातावरण और स्वादिष्ट व्यंजन प्रदान करते है
! |
|