शोध से जुडे अध्यादेश
अध्यादेश VI बी विश्वविद्यालय के डाॅक्टरेट कार्यक्रम के प्रवेश, संचालन और मूल्यांकन से संबंधित है, जिसका अच्छी तरह से पूर्नोत्थान किया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश का आधार एक औपचारिक प्रक्रिया है। जिसके अन्तर्गत प्रवेश परीक्षा और /या साक्षात्कार में शामिल होना अनिवार्य किया गया है। यू जी सी से निधि संग्रह में बढ़ोतरी कर सभी डाक्टरेट छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। पी.एच.डी उपाधि के लिए अन्तिम रूप से पंजीकृत छात्रों को अब कोर्स वर्क करने की आवश्यकता है। अवधि को कम कर दिया गया है, और बेहतर पर्यवेक्षण /सलाह के लिए एक सलाहकार समिति बनाई गई है। संशोधित अध्यादेश में, पी.एच.डी. के पर्यवेक्षकों के रूप में काॅलेज के शिक्षकों को भी नियुक्त किया जा सकता है।