LOGO
University of Delhi
 
सुविधाएं >> सम्मेलन केन्द्र
 
 

सुविधाएं

सम्मेलन केन्द्र

अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली विश्वविद्यालय के सभा केन्द्र में आयोजित किया जाएगा। कला सभा केन्द्र वनस्पति विज्ञान विभाग के सामने स्थित है। इस परिसर में एक बड़ा वातानुकूलित सम्मेलन कक्ष है। जिसमें 300 से अधिक लोग बैठ सकते हैं।

परिसर में नौ बड़े और मध्यम आकार के समिति कक्ष, बोर्ड कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष और ऐसा स्थान भी है जिसका इस्तेमाल वीडियो काॅन्फ्रेंसिग और मीडिया सेंटर के रूप में किया जा सकता है। चाय या काॅफी अवकाश के लिए एक बड़ा कमरा भी है तथा एक विशाल एवं प्रभावशाली विश्राम कक्ष और एक रसोई घर भी है। सभा केन्द्र का वातावरण हरा-भरा और सुन्दर है। विश्वविद्यालय समुदाय इस सभा केन्द्र के परिसर में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलनों को आयोजित करता है।

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर कहँा स्थित है तो गूगल मानचित्र, पर क्लिक करें

विस्तृत नक्शे को देखने व डाउनलोड करने के लिए "विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर", पर क्लिक करें।