डीयू साहित्य महोत्सव का आयोजन 12 से 14 फरवरी 2026 तक
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 12 से 14 फरवरी तक एक विशाल साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साहित्य महोत्सव के लिए गठित कोर कमेटी की एक बैठक डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित हुई। इस पहली बैठक में महोत्सव को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि यह एक विशाल आयोजन होने जा रहा है; इसका केंद्र बिन्दु राष्ट्र प्रेम होगा। इस महोत्सव का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) व अन्य साहित्यिक संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा। 

Last Updated: Nov 6, 2025
Important Links
OWASP Top 10, 2017