Education Minister leads 'full' singing of Vande Mataram at DU
राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यातिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की। इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेजेज़ प्रो. बलराम पाणी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम का एक-एक शब्द माँ को समर्पित है, और माँ कभी सांप्रदायिक नहीं हो सकती। इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान ने सामूहिक रूप से विद्यार्थियों और समूचे दिल्ली विश्वविद्यालय परिवार के साथ स्वदेशी संकल्प शपथ भी ली। कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डीयू में साल भर “वंदे मातरम” पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डीयू के सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।










Important Links
OWASP Top 10, 2017