डीयू को विश्व के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल करना है लक्ष्यः प्रो. योगेश
दिल्ली विश्वविद्यालय कोर्ट की 93 वीं बैठक का आयोजन शुक्रवार, 28 नवंबर को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ। विश्वविद्यालय के वाइस रीगल लॉज स्थित कोन्वेंशन हाल में आयोजित इस बैठक में कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि अभी तक कुल 4936 शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। कुलपति ने डीयू के रैंकिंग के आंकड़े सांझा करते हुए बताया कि नेशनल और इंटरनेशनल रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एम्प्लॉयमेंट आउटकम में डीयू दुनिया में 30वें स्थान पर पहुँच गया है। इसके साथ ही भारत के संस्थानों में इस श्रेणी में डीयू पहले स्थान पर है। कुलपति ने कहा कि क्यूएस में डीयू का ग्लोबल रैंक इस बार 328 है, जबकि हमारा लक्ष्य है कि आगामी वर्षों में डीयू विश्व के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल हो।







Important Links
OWASP Top 10, 2017