डीयू को इस साल वीर सावरकर कॉलेज व कई नए भवन मिलेंगे
नववर्ष के पहले कार्य दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बीते वर्ष में डीयू की उपलब्धियां भी गिनवाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डीयू की कार्यशैली अलग है। यहां विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक प्रोग्राम हैं और इसकी संरचना भी अन्य विश्वविद्यालयों के अलग है। कुलपति ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय जैसा कोई और विश्वविद्यालय दुनिया में नहीं है। बीते वर्ष में विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न मंचों पर सराहनीय प्रदर्शन के लिये कुलपति ने अपने सभी सहयोगियों की पीठ भी थपथपाई।







Last Updated: Jan 2, 2026
Important Links
OWASP Top 10, 2017