राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद महाविद्यालय में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया
राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद महाविद्यालय में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. बलराम पाणि, दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता और महाविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन डॉ जिगर इनामदार मौजूद रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने ‘राष्ट्र की चेतना का गान वंदे मातरम्‘ गीत की पंक्तियां उद्धृत करते हुए कहा कि वंदे मातरम् ने भारत के जनमानस को जगाने का काम किया है। 

Last Updated: Jan 8, 2026
Important Links
OWASP Top 10, 2017