नशामुक्त परिसर अभियान - उद्घाटन समारोह (जनवरी 13, 2026)
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ड्रग-फ्री कैंपस अभियान “नशामुक्त परिसर अभियान” का शुभारंभ मंगलवार, 13 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशिष्ट अतिथि और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद सम्मानीय अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की। कार्यक्रम का आयोजन डीयू के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मल्टीपर्पस हॉल में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा बटन दबा कर ड्रग-फ्री कैंपस पोर्टल और मोबाइल एप्प को भी लॉन्च किया गया। कुलपति प्रो. योगेश सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के प्रति शपथ भी दिलवाई।









VC's Speech - https://youtu.be/YZs59Zjk3eY
https://www.youtube.com/live/tWBoFy0HOaM?si=rM6eaxwlhVTwDiMZ


Important Links
OWASP Top 10, 2017