विकसित भारत का संकल्प और युवा (January 12, 2026)
दिल्ली विश्वविद्यालय की यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली फ़ाउंडेशन द्वारा समर्पण समारोह 2026 का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर सशक्त बेटी प्रोजेक्ट का दूसरा चरण भी लॉन्च किया गया। डीयू के वाइस रीगल लॉज के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह मुख्य अतिथि और बीएसईएस के ग्रुप सीईओ एवं निदेशक अमल सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सशक्त बेटी प्रोजेक्ट की 524 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने इस योगदान के लिए बीएसईएस का आभार जताते हुए कहा कि समर्पण का भाव उत्तरदायित्व की भावना लाता है। अमल सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा में आज की प्रौद्योगिकी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही लैपटॉप देने का निर्णय लिया गया।
Last Updated: Jan 15, 2026

Important Links
OWASP Top 10, 2017