हर विद्यार्थी की जिंदगी का हिस्सा बनें खेल, हर कॉलेज में नियुक्त हों स्पोर्ट्स कोचः प्रो. योगेश सिंह
दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि एनईपी-2020 के तहत खेलों को शिक्षा का हिस्सा तो बनाया गया है, लेकिन जरूरत है कि खेल हर विद्यार्थी की ज़िंदगी का भी हिस्सा भी बनें। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिषद को भी इस पर काम करना चाहिए और प्रत्येक प्रिंसिपल को अपने कॉलेजों में स्पोर्ट्स कोच नियुक्त करें। प्रो. योगेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिषद (डीयूएससी) के ‘वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह 2026’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस समारोह का आयोजन डीयू के वाइस रीगल लॉज स्थित कन्वेंशन हॉल में किया गया था।






Last Updated: May 12, 2026
Important Links
OWASP Top 10, 2017