योग विज्ञान में निहित है सभी समस्याओं का समाधानः प्रधान
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बेनिटो जुआरेज़ मार्ग स्थित डीयू के दक्षिणी परिसर में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज दुनिया स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही है। चाहे वह मानसिक स्वास्थ्य हो या शारीरिक फिटनेस; इन सभी समस्याओं का समाधान योग विज्ञान में निहित है। इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि भारत ने मानवता को बहुत कुछ दिया है, इनमें से सबसे प्रभावी और महानतम देन योग व आयुर्वेद हैं।









Last Updated: Jun 22, 2026
Important Links
OWASP Top 10, 2017